मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

चाईबासा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एसएलआर राइफल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चाईबासा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एसएलआर राइफल बरामद

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता गांव के पास बुधवार सुबह पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी नक्सली मारा गया है। मौके से एक एसएलआर राइफल बरामद की गई है।

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। टीम जैसे ही सौता के जंगल-पहाड़ी इलाके में पहुंची तो नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।

इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है। इलाके की तलाशी के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में पिछले कुछ समय से पुलिस का सघन अभियान जारी है। खासकर सारंडा और आसपास के जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

हाल के दिनों में पुलिस ने कई नक्सली बंकर ध्वस्त किए हैं और बड़ी संख्या में आईईडी व हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का मकसद क्षेत्र को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाना है। आईजी अभियान ने दावा किया कि सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है और जल्द ही इस इलाके में नक्सली गतिविधियों का पूरी तरह अंत हो जाएगा।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद कुछ नक्सली भागने में सफल हुए, जिनकी तलाश के लिए आसपास के इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन जारी है।

झारखंड में इस वर्ष पुलिस के साथ मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में अब तक 23 नक्सली मारे जा चुके हैं। अप्रैल महीने में बोकारो जिले के लुगू पहाड़ी इलाके में एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक सहित आठ नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें