मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, एक जवान घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, एक जवान घायल

रांची/बोकारो । बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में लुगू पहाड़ के काशीटांड़ जंगल में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि झुमरा और लुगू पहाड़ी के बीच मुठभेड़ हुई है। अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। नेटवर्क की कमी होने की वजह से सारी सूचना पहुंचने में देर हो रही है। सर्च अभियान के बाद ही मुठभेड़ की वास्तविक स्थिति के बारे में बताया जा सकता है। यह मुठभेड़ उसी पहाड़ पर हो रही है, जहां अप्रैल में एक करोड़ के इनामी नक्सली सहित आठ को मुठभेड़ में मार गिराया गया था।आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया कि मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ अभी जारी है। सर्च अभियान के बाद ही पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें