बिजली विभाग की लापरवाही से गई मिस्त्री की जान
रांची,
24 दिसम्बर नगड़ी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से
एक निजी मिस्त्री दीनबंधु महतो की रविवार को मौत हो गई। मिली जानकारी के
अनुसार 11 हजार वोल्टेज के पोल पर चढ़कर दीनबंधु महतो लाइन कटवाकर काम कर
रहा था। इसी बीच बिजली चालू हो गयी और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वह
जेएमडी एजेंसी के अंदर में काम कर रहा था। दीनबंधु महतो रातू थाना क्षेत्र
के बाजपुर रहना वाला था।
घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना
प्रभारी रोहित सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज
दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला बिजली विभाग की लापरवाही का
प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।





