मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )जिले के चकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत की इंदबनी गांव में गुरुवार की सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला। मृतक की शिनाख्त देवाशीष मुंडा (30) के रूप में हुई है। देवाशीष अपनी दुकान के पीछे सुबह शौच के लिए निकला था। इसी दौरान जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार देवाशीष अपने गांव में ही सड़क किनारे दुकान चलाता था। गुरुवार को सुबह वह शौच के लिए अपनी दुकान के पीछे गया था। दुकान के पीछे जंगली हाथियों का झुंड था। हाथियों को देख वह भागने लगा। लेकिन हाथी ने उसे सूंड से पकड़ कर पटक दिया। साथ ही उसके कमर पर दांत भी घुसेड़ दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे चकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया ।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें