मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

बस और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बस  और पिकअप  की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

हजारीबाग। चतरा से कोडरमा जा रही एक बस शुक्रवार की सुबह बरही ओवरब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चतरा से कोडरमा जा रही बस और पिकअप वैन की टक्कर में बसे उपचालक की मौत हो गई। घायल हुए 7 लोगों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। मृतक विजय राम बस का उपचालक था। वह झुमरी तिलैया का रहने वाला था।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पिकअप वैन के ड्राइवर समेत सात घायल हो गए हैं। घायलों में आफताब, मोहम्मद जियाउद्दीन, सुधा देवी, सिंघानी देवी, कांति देवी, जुली कुमारी और संजय कुमार (पिकअप वैन का ड्राइवर) हैं। सभी घायल चतरा के बताये गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस (जेएच 02 क्यू 7562) सुबह में चतरा से कोडरमा जा रही थी। बरही ओवरब्रिज के पास सवारी उतारने के लिए ड्राइवर ने बस खड़ी की थी। पटना की ओर से आ रहे पिकअप वैन ( बीआर 01 जीएम 7954) ने बस को ठोकर मार दी। बस के उपचालक विजय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप वैन पटना से सीसा लोड करके रांची जा रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें