मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, दो अन्य गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, दो अन्य गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

रांची। रांची पुलिस और कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े अपराधियों के बीच सोमवार सुबह तुपुदाना-बालसिरिंग इलाके में मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह से जुड़ा अपराधी आफताब गोली लगने से घायल हो गया, जबकि मौके से दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रांची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधी बालसिरिंग इलाके में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने एक विशेष टीम गठित कर तुपुदाना क्षेत्र में भेजी। जैसे ही पुलिस की टीम इलाके में पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आफताब को पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

दो अन्य अपराधियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और हटिया डीएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि घायल अपराधी आफताब एक हफ्ता पहले डोरंडा के कुसई कॉलोनी स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी में भी शामिल था।

उस घटना को शहर में दहशत फैलाने और स्थानीय कारोबारियों से रंगदारी वसूली के उद्देश्य से अंजाम दिया गया था। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सुजीत सिन्हा के इशारे पर बिल्डरों और व्यापारियों से रंगदारी वसूली के लिए लगातार दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है।

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। उनके पास दो ऑप्शन है या तो आत्मसमर्पण कर दें या नहीं तो पुलिस की गोली खाने को तैयार रहें।

इसके पहले 10 अक्टूबर को भी खलारी थाना क्षेत्र में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से गैंग के दो सदस्य साजन अंसारी और अमित गुप्ता घायल हुए थे, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें