मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

शालीमार स्वीट्स के मालिक अनिल कुमार और उनकी मां पर दर्ज हुई प्राथमिकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शालीमार स्वीट्स के मालिक अनिल कुमार और उनकी मां पर दर्ज हुई प्राथमिकी

रामगढ़। शहर में एक मिठाई दुकान बेचने के नाम पर एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को ही ठग लिया। 30 लाख रुपए की ठगी का मामला अब रामगढ़ थाने पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार शहर के मेन रोड सुभाष चौक पर स्थित शालीमार स्वीट्स दुकान बेचने का ऑफर उसके मालिक अनिल कुमार के द्वारा पंजाबी मोहल्ला निवासी दलजीत सिंह आनंद और उनकी पत्नी जसमीत कौर को दिया गया था। इस मामले में दलजीत सिंह की पत्नी जसमीत कौर के नाम पर बाकायदा एक एग्रीमेंट भी बनाया गया।10 सितंबर को हुई बात, 12 सितंबर को बना एग्रीमेंटपीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर को बंगाली टोला निवासी अनिल कुमार, अजीत कुमार और अनिल कुमार के भतीजे उनके घर पंजाबी मोहल्ला में आए। उन्होंने मनोज जैन की पत्नी से एक दुकान खरीदने के लिए रुपयों की सख्त आवश्यकता बताई। इसके लिए उन्होंने सुभाष चौक के सामने बनी शालीमार स्वीट्स का दुकान का हिस्सा जो अनिल कुमार की मां सोना देवी के नाम से है, उसे विक्रय करने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा। 12 सितंबर को 33 लाख में डील फाइनल हुई और एग्रीमेंट तैयार कर लिया गया, जिसमें अनिल कुमार की मां सोना देवी के भी हस्ताक्षर हैं। 8 लाख कैश और 22 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया गया। बकाया तीन लाख लेकर वे दुकान में पार्टिशन करवा कर उन्हें कब्जा देंगे। इस दौरान दुकान का ओरिजिनल सेल डीड भी जसमीत कौर को दिया गया।पितृ पक्ष से बिगड़ गई बातजसमीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी यह बात पितृ पक्ष से ही बिगड़ गई। जब नवरात्र में तीन लाख का चेक लेकर वे लोग अनिल कुमार के पास गए तो उन्होंने दशहरे के बाद दुकान का कब्जा सौंपने की बात कह दी। 13 अक्टूबर को जब जसमीत कौर और उनके पति दोबारा सोना देवी और अनिल कुमार के घर गए तो वहां उनके साथ बदतमीजी हुई। साथ ही रुपए डूब जाने की धमकी दी गई। अनिल कुमार और अजीत कुमार ने उनके साथ गाली गलौज की और 1984 याद दिलाने की धमकी दी।इस प्रकरण में रामगढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत कांड संख्या 329/24 दर्ज किया है। ठगी के इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सौंप गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें