मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : ज्वैलरी दुकान में चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, चांदी के जेवर समेत सामान बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : ज्वैलरी दुकान में चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, चांदी के जेवर समेत सामान बरामद

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर शनिवार को जेल भेज दिया है।बलरामपुर पुलिस से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, कुसमी थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 06/2026 के अनुसार कन्हैयाजी रोड निवासी विनोद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 मार्च को होली के कारण दिन में दुकान बंद थी। 05 मार्च की सुबह दुकान पहुंचने पर पता चला कि अज्ञात चोर ने रात में दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर घुसकर चांदी और अन्य जेवरात चोरी कर लिए।दुकान की जांच करने पर पता चला कि 8 जोड़ी चांदी की पायल, एक ब्रेसलेट, एक चांदी की चैन, एक चांदी का कड़ा, एक जोड़ी पुराना सोने का आभूषण (रास), तीन गिल्ट की हसुली, तीन गिल्ट की चेन तथा चार कंचन थाली चोरी कर ली गई है। शिकायत पर थाना कुसमी में धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर बकसपुर निवासी गाजेश्वर उर्फ छोटू पैकरा (22) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से 5 कांसे की थाली, 5 कांसे की प्लेट, 1 कांसे का कटोरा, 1 हसुली, 1 चांदी का ब्रेसलेट, 1 चांदी की चैन, 2 जोड़ी चांदी की पायल तथा 5 जोड़ी गिल्ट के कान के टॉप्स बरामद किए गए।पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें