मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल टावर का आठ लाख का मोडम चोरी करते एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, रांची के मांडर थाना पुलिस ने एयरटेल कंपनी के

मोबाइल टावर पर लगने वाला 3जी और 4 जी हाई स्पीड मोडम को चोरी करने के

मामले में गणेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपित बिहार के पटना का रहने

वाला है। इसके पास से आठ लाख कीमत का 3जी और 4 जी का हाई स्पीड मोडम एवं

तीन पीस रिंच बरामद किया गया है।

मांडर थाना प्रभारी राहुल ने

रविवार को बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि रांची क्षेत्र में

अज्ञात चोरों के जरिये एयरटेल और अन्य टावर से 4 जी हाई स्पीड मोडम को चोरी

कर लिया जा रहा है। सूचना के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार अज्ञात

चारों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया । टीम को अनुसंधान के

क्रम में सूचना मिली कि मांडर थाना अंतर्गत महुआजाड़ी में भी टावर से 4जी

हाई स्पीड मोडम की चोरी की जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम

उक्त स्थान पर पहुंची। वहां पहुंची टीम ने एक व्यक्ति को टावर से 4जी हाई

स्पीड मोडम की चोरी करते हुए पाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें