मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा रहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। सदन की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे सत्ता पक्ष के विधायक फीलगुड में दिखे वहीं प्रमुख विपक्षी दल के अंदर निराशा दिखी। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से राज्य में माहौल बनाया गया और केंद्रीय एजेंसी का सहारा लेकर एक बहुमत की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई इसके पीछे कहीं ना कहीं भाजपा का हाथ है ।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले चंपई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होती रही। पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी जाती है उसे मैं पूरा करता हूं यदि मुझे एक बार फिर मंत्री बनाया जाता है तो उसे मैं स्वीकार करूंगा। विगत 4 साल से वित्त मंत्री का दायित्व सफलतापूर्वक मैं निभाया हूं। सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए आए स्टीफन मरांडी ने कहा कि पार्टी का निर्णय के अनुसार जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरा किया जाएगा। वहीं भाजपा विधायक अनंत ओझा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के युवराज कहे जाने वाले राहुल गांधी ने अवैध कोयला ढुलाई करने वाले के साथ तस्वीर खिंचवाई है, उससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस की मानसिकता क्या है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें