मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्तार अंसारी की मौत पर महागठबंधन ने योगी सरकार को लिया निशाने पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्तार अंसारी की मौत पर महागठबंधन ने योगी सरकार को लिया निशाने पर

मुख्तार अंसारी की मौत पर महागठबंधन ने योगी सरकार को लिया निशाने पर

-अंसारी की मृत्यु संदेह के घेरे में,इसकी जांच होनी

चाहिए :अखिलेश सिंह

यूपी के पूर्व बाहुबली विधायक की मौत पर बिहार में भी सियासत शुरू हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह और पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, गुरुवार रात को बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। डॉक्टर के काफी प्रयास भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, अब मुख्तार अंसारी के निधन पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुःखद समाचार मिला। परवरदिगार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इसके आगे तेजस्वी ने लिखा है कि - कुछ दिन पहले उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें जेल में जहर दिया गया है फिर भी गंभीरता से नहीं लिया गया। प्रथम दृष्टया ये न्यायोचित और मानवीय नहीं लगता। संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे विचित्र मामलों व घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। वहीं,कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुःखद समाचार मिला। उनका पोस्टमार्टम हो रहा है। लेकिन जिस तरीके से उनकी मृत्यु हुई है वह संदेह के घेरे में है। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि कई दिन से मुख्तार अंसारी आरोप लगा रहे थे उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है। उनके सांसद भाई ने भी यह आरोप लगाया था। देश की संवैधानिक व्यवस्था के लिए अमिट कलंक है। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सांस्थानिक हत्या कानून, संविधान, नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा है। पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट से तुरंत संज्ञान लेने के लिए कहा है। उन्होंने शीर्ष अदालत के दिशा-निर्देश में स्वतंत्र जांच की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें