मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

मोहर्रम के बीच पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम, युवक की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोहर्रम के बीच पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम, युवक की हत्या

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में एक पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ लोगों ने मोहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या कर दी। इस हमले में युवक के चाचा को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोड़हाई गांव में शुक्रवार देर रात यह वारदात हुई। बताया गया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर बेखौफ हमलावरों ने एक युवक की घर में घुसकर निर्मम हत्या की। वहीं, बीच-बचाव करने आए उसके चाचा को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।

सामने आया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बंद कर कुछ हमलावर एक घर में घुसे। उन्होंने पहले परिवार वालों से पानी मांगा और फिर युवक शाहजहां को खोजना शुरू किया। युवक के सामने आते ही हमलावरों ने टांगी और भुजाली से उसकी जांघ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में उसकी जांघ की मांसपेशियां बुरी तरह कट गईं और खून बहने लगा।

भतीजे को लहूलुहान देख जब चाचा शबीर मियां उसे बचाने दौड़े, तो हमलावरों ने उनके सीने के दोनों तरफ चाकू से वार कर दिया। शबीर के सीने में कुल 13 टांके (एक तरफ 9, दूसरी तरफ 4) लगे हैं और उनका हजारीबाग में इलाज जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल शाहजहां ने बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों पड़ोसी हैं। रात 11 बजे से बाद दोनों में फिर से विवाद हुआ था। इसके बाद एक युवक की हत्या कर दी गई।

परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले बच्चों को लेकर शाहजहां और आरोपियों के परिवारों के बीच बहस हुई थी।

मोहर्रम के बाद इस विवाद को सुलझाने के लिए बैठक होनी थी, लेकिन उससे पहले ही इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया।

सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी बाप-बेटे, फरहान और फैजान की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि परिजनों की आवेदन के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें