मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर में शपथ और प्रभात फेरी का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर में शपथ और प्रभात फेरी का हुआ आयोजन

खूंटी। संविधान दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर भारत के संविधान की प्रस्तावना एवं उद्देशिका का सामूहिक पठन कराया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को संवैधानिक मूल्यों की शपथ दिलाई गई।इसके बाद न्यायालय परिसर से प्रभात फेरी भी निकाली गई। इसी क्रम में स्वामी श्रद्धानंद, सेंट पब्लिक सेवा आश्रम डी.ए.वी. स्कूल, खूंटी में भी संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डीएलएसए के एलएडीसी निखिल कुमार मेहता ने कहा कि 26 नवंबर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक आदर्शों — न्याय, समानता एवं भाईचारे — के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम में जिला न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, कर्मचारी, बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, डीएलएसए खूंटी से जुड़े पीएलबी, डी.ए.वी. स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी डीएलएसए सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें