मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

झांसी : पुलिस ने सीज किए अवैध खनन करने वाले 18 ट्रक व डंपर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झांसीआगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बीती रात गरौठा तहसील के

थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर नम्बर प्लेट पर कालिख पोते हुए और कुछ

नम्बर प्लेट पर नम्बरों को छुपाकर अवैध रूप से खनन करने वाले कुल 18 ट्रकों

को सीज किया गया। सीओ गरौठा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

गुरसरांय

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा के

निर्देशन पर अवैध रूप से परिवहन करते हुए, नंबर प्लेट पर कालिक पोते हुए

एवं अवैध तरीके से नंबर प्लेट को छिपाए हुए 14 ट्रकों को सीज किया।

थानाध्यक्ष गुरसराय संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि कई जगह ऐसी घटनाएं हो

जाती हैं कि उसमें वाहन घटना करके भाग जाते हैं और उसकी नंबर प्लेट पर

छेड़खानी होने के कारण पुलिस विभाग उस वाहन को पकड़ने में नाकाम साबित होता

है। इसी के चलते इस प्रकार का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी

जारी रहेगा।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा

रामवीर सिंह से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि गरौठा तहसील में

बीती देर रात गुरसराय थाना पुलिस द्वारा 14 ट्रको को सीज किया गया। एरच

थाना पुलिस द्वारा 3 ट्रकों को सीज किया गया एवं गरौठा थाना पुलिस द्वारा

एक ट्रक को सीज किया गया। गरौठा तहसील में कुल 18 ट्रकों को सीज किया गया

है। इस प्रकार की चेकिंग आगे चलती रहेगी। वहीं अवैध रूप से परिवहन करने

वाले वाहन स्वामियों में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही को लेकर

हड़कंप मचा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें