मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

एनटीपीसी ने 27 चापाकल और 50 डीप बोर के लिए सौंपा एक करोड़ का चेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। एनटीपीसी ने पलामू जिले में 27 चापाकल व 50 डीपबोर लगाने के लिए पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ रुपये का चेक उपायुक्त शशि रंजन को सौंपा। एनटीपीसी ने सीएसआर के तहत गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में यह चेक सौंपा। कुछ कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात एनटीपीसी द्वारा दूसरी क़िस्त के रूप में उपायुक्त को 50 लाख रुपये का चेक सौंप दिया जायेगा।

मौके पर जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार, एनटीपीसी के जीएम पंकज ध्यानी, डीजीएम एसके सेनापति समेत जिला प्रशासन से शुभम एवं विक्की मौजूद रहे। इसके पूर्व जिला प्रशासन को सीसीएल द्वारा 50 चापाकल व 50 डीपबोर के निर्माण के लिए चार क़िस्त के माध्यम से कुल दो करोड़ 31 लाख रुपये का एमओयू किया गया है।

सीएसआर के तहत 77 चापाकल व 100 डीप बोर का होगा अधिष्ठापनः उपायुक्त

चेक रिसीव करने के पश्चात उपायुक्त ने एनटीपीसी व सीसीएल के प्रतिनिधियों को साधुवाद देते हुए कहा कि इस सीएसआर मद से जिले में कुल 77 चापाकल व 100 डीप बोर का अधिष्ठापन कराया जाएगा, जिससे पेयजल से जुड़ी कई समस्याओं से निजात मिल पाएगी। यह कार्य भविष्य में जिले के लिये मील का पत्थर साबित होगा। डीपबोर से जिले के कृषि कार्यों में बढ़ोतरी होगी व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि उपायुक्त इस कार्य के लिए लगातार प्रयासरत थे आज जाकर यह सफल हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें