मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

तकनीकी शिक्षा के लिए अब छात्र-छात्राओं को नहीं जाना हाेगा बाहर : प्रो.एनके शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। तकनीकी शिक्षा के लिए अब छात्र-छात्राओं को बाहर जाने की

आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कम फीस में प्रवेश लेकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में

करियर बनाने की सुविधा जनपद के एकमात्र कृषि इंजीनियरिंग महाविद्यालय अपने

छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के साथ प्रदान कर रहा है। यह जानकारी गुरुवार

को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से संचालित

इटावा स्थित कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर एनके शर्मा

ने दी।

उन्होंने बताया कि यूपी कैटेट के माध्यम से परीक्षा पास

करने वाले छात्र छात्राएं अब बीटेक, एमटेक कोर्स में कृषि विश्वविद्यालय,

कानपुर द्वारा संबद्ध डॉ भीम राव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय,

इटावा में ऑनलाइन काउंसलिंग में (सीएसए कानपुर) का चयन कर इस कॉलेज में चल

रहे कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यूपी कैटेट

का रिजल्ट आ चुका है। ध्यान रहे कि प्रवेश के लिए प्रथम काउंसलिंग का

रजिस्ट्रेशन आगामी 21 से 23 जुलाई तक ही होगा।

डा. शर्मा ने बताया

कि हॉस्टल के साथ अन्य सभी जरूरी सुविधाओं से परिपूर्ण जनपद इटावा का यह

कृषि इंजीनियरिंग कालेज आने वाले सभी नए छात्रों के प्रवेश के लिए खुला है।

जिसमें अभ्यर्थी एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में यूपी कैटेट एवं जेई मेन्स के

माध्यम से ईसी, सीएस, एमई में प्रवेश लेकर अपना कैरियर और भविष्य बना सकते

हैं। उन्हाेंने बताया कि अभ्यर्थियाें काे किसी अन्य समस्या के समाधान के

लिए कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें