मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन शुरू, डीसी ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन शुरू, डीसी ने लिया तैयारियों का जायजा

रामगढ़। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का गजट शुक्रवार को प्रकाशित कर दिया गया है। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में नामांकन की प्रक्रिया भी इसी के साथ शुरू हो गई है। रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय में नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही चार लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।डीसी चंदन कुमार ने चुनावी तैयारी का जायजा लिया। साथ ही नामांकन स्थल पर बनाए गए काउंटर, सुरक्षा के इंतजाम और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी पर भी उन्होंने चर्चा की। नामांकन स्थल के 100 मीटर के दायरे तक प्रत्याशी अपने तीन गाड़ियों के साथ आ सकते हैं। इसके बाद सिर्फ पांच प्रस्तावकों के साथ 100 मीटर की परिधि में प्रवेश कर सकते हैं।एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि 22-बड़कागांव विधानसभा के लिए नामांकन शुक्रवार से प्रारंभ हुआ है जबकि 23-रामगढ़ विधानसभा के लिए 22 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पर्चा खरीदने और नॉमिनेशन की प्रक्रिया एक साथ चलेगी। साथ ही 25 नवंबर तक बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पर्चा भरा जाएगा। पहले दिन सिर्फ एक नॉमिनेशन फॉर्म की बिक्री हुई थी।इस बार चुनाव आयोग ने नॉमिनेशन फॉर्म और नामांकन ऑनलाइन करने का भी ऑप्शन दे दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में यह पहली बार है जब ऑनलाइन नॉमिनेशन फॉर्म मिलेगा और ऑनलाइन नॉमिनेशन भी होगा। इसके लिए भी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें