मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में श्रमिकों की वेतन वृद्धि की मांग मानी गई, मुख्यमंत्री का बहुत धन्यवाद: जिलाधिकारी मेधा रूपम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा में श्रमिकों की वेतन वृद्धि की मांग मानी गई, मुख्यमंत्री का बहुत धन्यवाद: जिलाधिकारी मेधा रूपम

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि श्रमिकों की वेतनवृद्धि की मांग को मान लिया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और हाई पावर कमेटी का धन्यवाद भी किया। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अन्य मांगों पर भी विशेष ध्यान रखा गया है, जो सीधे तौर पर श्रमिकों के हितों से जुड़ी हुई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों के वेतन वृद्धि के इतर यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी को 10 तारीख से पहले वेतन दे दिया जाए और नवंबर से पहले सभी को उनका बोनस मिल जाए। हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा। साथ ही, अगर कोई निर्धारित समय से अतिरिक्त या छुट्टी पर काम करेगा, तो उसे उसका भी आर्थिक लाभ दिया जाएगा।

हमारी तरफ से यही कोशिश की जाएगी कि किसी भी श्रमिक के हितों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो।

मेधा रूपम ने बताया कि सभी जगहों पर यौन शोषण समितियां गठित की जाएंगी, जिनका अध्यक्ष महिलाएं ही होंगी। इसका बाकायदा नोटिस भी चस्पा किया जाएगा, जिसमें यह विस्तार से बताया गया होगा कि आप कहां पर किसी मामले की शिकायत कर सकते हैं।

इसके इतर, शिकायत पेटियां भी होंगी, जिसमें भी लोग अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

डीएम मेधा रूपम ने कहा कि अगर किसी भी श्रमिक को शिकायत है, तो उसके लिए प्रशासन और जिलाधिकारी के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। उसे संकोच करने की आवश्यकता नहीं है। इन तमाम घटनाक्रमों के बीच मैं एक बात साफ कर देना चाहती हूं कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

मेरी सभी लोगों से यही अपील है कि वो किसी भी स्थिति में हिंसा का रास्ता न अपनाएं। अगर आपको अपनी बात रखनी है, तो उसे सौहार्दपूर्ण तरीके से रखना होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की शिकायत के लिए कॉल सेंटर के नंबर भी जारी किए गए हैं। उस पर भी श्रमिक अपनी शिकायत कर सकते हैं, उसकी निगरानी मैं खुद करूंगी। जो भी समस्याएं होंगी, उस पर त्वरित कार्रवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें