मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा: महिला हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, कार और लाखों रुपए बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा: महिला हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, कार और लाखों रुपए बरामद

नोएडा। नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कार और 3 लाख 2 हजार रुपए नकद भी बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई। थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्की को सेक्टर-129 नोएडा से गिरफ्तार किया।

आरोपी की उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है और वह पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र स्थित गणेश नगर, पांडव नगर कॉम्प्लेक्स का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कार और 3,02,000 रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला 2 मार्च का है। उस दिन थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस को पंचशील अंडरपास के पास सर्विस रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान महिला की पहचान कविता उर्फ काव्या पत्नी शंकर के रूप में हुई, जो गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र की निवासी थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को आरोपी विक्की के बारे में अहम सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे सेक्टर-129 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना एक्सप्रेस-वे में मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें