मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा : घायल की मदद कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत, हिरासत में आरोपी चालक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा : घायल की मदद कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत, हिरासत में आरोपी चालक

नोएडा। नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-62 के पास मेरठ-दिल्ली हाईवे पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा इतना भयावह था कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कई लोग कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी की रात्रि को मेरठ की ओर से दिल्ली की तरफ आ रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक अमित वाहन में फंस गया। उसे बचाने के लिए मौके पर मौजूद तीन ट्रक चालकों ने अपने-अपने वाहन सड़क किनारे रोककर पिकअप चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने वहां खड़े लोगों और ट्रक चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए इस दूसरे हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए।

पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देवेंद्र पुत्र कमलेश (उम्र 34 वर्ष, निवासी ढकिया हमीद नगर, जिला शाहजहांपुर) और गोविंद चौहान (उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी फददपुर ऐरावाला बास गांव, जिला आजमगढ़) की मौत हो गई।

वहीं, वीरेंद्र पुत्र अमर सिंह यादव (24 वर्ष), साहिल पुत्र अख्तर अली और हरिओम पुत्र नरेंद्र (35 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एनएचएआई की क्रेन की सहायता से सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया, जिससे यातायात बहाल किया जा सके।

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें