मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा : आत्मदाह की कोशिश नाकाम, पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा : आत्मदाह की कोशिश नाकाम, पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पेट्रोल पंप पर आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर समय रहते पहुंची पुलिस टीम की सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई और युवक की जान सुरक्षित बचा ली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए सेक्टर-49 स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा उसकी बाइक में गलत ईंधन भर दिया गया, जिससे युवक काफी नाराज हो गया। इस बात को लेकर युवक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई।

कर्मचारियों के रवैये से आहत युवक ने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने पेट्रोल पंप से ही अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और उसे अपने ऊपर डाल लिया। इसके बाद उसने लाइटर निकालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नोएडा कमिश्नरेट की पीआरवी 4803 टीम मौके पर पहुंची।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने तेजी से युवक के हाथ से लाइटर छीन लिया और तत्काल उस पर पानी डालकर पेट्रोल को साफ किया, जिससे आग लगने की आशंका को पूरी तरह खत्म कर दिया गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि कुछ ही सेकंड की भी देरी होती, तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की और उनकी बहादुरी को सलाम किया। घटना के बाद युवक को शांत कराया गया और उससे बातचीत कर मामले की जानकारी ली गई। पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के व्यवहार और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें