मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस को मिले 14 नए डीप फ्रीजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस को मिले 14 नए डीप फ्रीजर

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय तक शवों को सुरक्षित रखने के लिए एक कंपनी के सीएसआर फंड द्वारा 14 डीप फ्रीजर लगाए गए हैं। इससे लावारिस शवों को काफी दिनों तक रखने में काफी सहूलियत होगी।गौतम बुद्ध नगर के डिप्टी सीएमओ जैसलाल ने आज बताया कि एक कंपनी ने सीएसआर फंड के तहत 14 डीप फ्रीजर पोस्टमार्टम हाउस में लगवाए हैं। इन्हें चालू कर दिया गया है। 14 डीप फ्रीजर लगने के बाद अब पोस्टमार्टम हाउस में डीप फ्रीजर की संख्या 20 हो गई है। गर्मियों में डीप फ्रीजर की कमी के चलते स्वास्थ्य विभाग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई मामलों में मृतक के परिजन शहर से बाहर रहते हैं और उनके आने में समय लग जाता है जबकि कई बार लावारिस शव पुलिस को मिलते हैं, जिन्हें कुछ दिनों तक सुरक्षित रखना पड़ता है। पहले लावारिस शवों को पोस्टमार्टम हाउस में ऐसे ही रखा जाता था, जिसकी वजह से काफी बदबू फैलती थी, तथा शव खराब हो जाते थे। अब डीप फ्रीजर के लगने से काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि इनको सुचारू रूप से चलाने के लिए रखरखाव की भी व्यवस्था की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें