मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा : अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा : अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो तस्कर गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पहली कार्रवाई 4 फरवरी को की गई, जब थाना फेस-1 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-14ए क्षेत्र में गंदे नाले की पटरी के पास अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और रूस्तम पुत्र बबलू खान को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से 102 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त रुस्तम मूल रूप से कदगमा, थाना श्रीनगर, जिला पूर्णिया (बिहार) का निवासी है, जबकि वर्तमान में वह नया बांस गांव, फेस-1, नोएडा में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। दूसरी कार्रवाई भी उसी दिन थाना फेस-1 पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि हरौला सेक्टर-10 पार्क के पास स्थित एक खंडहर में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से धर्मेन्द्र पुत्र चंदेश्वर शर्मा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 108 टेट्रा पैक कैटरीना ब्रांड की देशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र जे0जे0 कॉलोनी, सेक्टर-8, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध धंधे न केवल कानून व्यवस्था के लिए खतरा हैं, बल्कि समाज और युवाओं के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डालते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें