मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा प्राधिकरण के छह सफाई कर्मचारी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नोएडा प्राधिकरण के छह सफाई कर्मचारी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा। सफाई कर्मचारियों को भड़काकर धरना प्रदर्शन करवाने के आरोप में नोएडा विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने आधा दर्जन सफाई कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि गुरुवार की रात को नोएडा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता हरेंद्र सिंह मलिक ने थाने में सफाई कर्मचारियों के नेता सतबीर मकवाना, साधु मकवाना, सुनील टोंक, बबलू पार्चा, रवि पार्चा और राधे पार्चा को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। अवर अभियंता ने आरोप लगाया है कि यह लोग नोएडा विकास प्राधिकरण के अंतर्गत सफाई का काम करने वाले सफाई कर्मियों को भड़का रहे हैं। यह लोग आएदिन सफाई कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन के नाम पर अपने साथ जोड़ लेते हैं, और सफाई कार्य को प्रभावित करते हैं। यह लोग सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं। उनके इस कृत्य से नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए काफी परेशानियां पैदा हो रही है। सभी जगह गंदगी फैली हुई है, और बीमारी का खतरा बना हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि ये लोग आएदिन नोएडा विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर आकर हड़ताल करते हैं तथा प्राधिकरण के अधिकारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें