मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा प्राधिकरण: स्टाफ के 406 जर्जर आवास तोड़े जाएंगे, खाली कराने के नोटिस जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा प्राधिकरण: स्टाफ के 406 जर्जर आवास तोड़े जाएंगे, खाली कराने के नोटिस जारी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बने पुराने आवासों को तोड़ने का फैसला किया गया है। 35-40 साल पहले बने ये स्टाफ भवन अब जर्जर हो चुके हैं। आईआईटी रुड़की के सर्वे में इमारतों को खतरनाक बताया गया है और भूकंप आने पर गिरने की आशंका जताई गई है।

प्राधिकरण ने सभी जर्जर आवास खाली कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन से जारी नोटिस के मुताबिक सेक्टर-25, सेक्टर-27 और सेक्टर-37 में बने स्टाफ भवनों की हालत खराब है। इन बहुमंजिला भवनों के छत पर पैरापेट वॉल, छज्जे आदि क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

कई जगह टूटे हिस्से गिरने की घटनाएं भी हुई हैं। वर्क सर्किल-02 की रिपोर्ट पर आईआईटी रुड़की ने जांच की, जिसमें पाया गया कि ये इमारतें भूकंप या अन्य आपदा में ढह सकती हैं। वर्तमान में इनमें रहना या भार बढ़ाना असुरक्षित है। नोटिस में कहा गया है कि आवंटित भवन तुरंत खाली करें, वरना कोई दुर्घटना होने पर जिम्मेदारी खुद की होगी।

सेक्टर-27 में 178, सेक्टर-25 में 100 और सेक्टर-37 में 128 स्टाफ आवास प्रभावित हैं। कुल 406 जर्जर आवास खाली कराए जाएंगे। इसके अलावा, सेक्टर-19 और 20 में प्राधिकरण के दफ्तर भी खाली कराए जा रहे हैं। इन कार्यालयों को अन्य जगह शिफ्ट किया जाएगा। जीएम एसपी सिंह ने बताया कि सर्वे के बाद नोटिस जारी हो रहे हैं। खाली करने के बाद इन भवनों को ध्वस्त कर नए निर्माण की योजना है।

प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर यह कार्रवाई हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि नोएडा में मकानों का किराया महंगा होने से कर्मचारी चिंतित हैं, लेकिन सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

प्राधिकरण कर्मचारियों के वैकल्पिक आवास की व्यवस्था पर विचार कर रहा है। सहायक महाप्रबंधक (स्टाफ भवन) को नोटिस की प्रतियां चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्किल-02 को भी सूचित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें