मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा : इमारत में लगी भीषण आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद 15 गाड़ियों ने पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा : इमारत में लगी भीषण आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद 15 गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र (फेज-2) में शुक्रवार तड़के एक प्राइवेट बिल्डिंग में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरी मंजिल तक पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर रवाना कर दी गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए कुल 15 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझाने का अभियान कई घंटों तक चला, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग भड़क सकती है। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली वैसे ही फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गए थे।

किसी के हताहत को कोई सूचना नहीं है।

हालांकि, आग की वजह से बिल्डिंग में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन अंततः स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक और व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों की आवश्यकता को उजागर किया है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें