मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

सेहरा नहीं, अर्थी सजी: शादी से ठीक पहले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सेहरा नहीं, अर्थी सजी: शादी से ठीक पहले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

मीरजापुर। शादी की खुशियों के बीच ऐसा मातम छा जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। 23 मई को जहां जयप्रकाश उर्फ पप्पू के सिर पर सेहरा सजना था, वहां अब उसकी अर्थी उठी। राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव में बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।जयप्रकाश की शादी बिहार में तय हुई थी और बुधवार को ही तेल-हल्दी की रस्म होनी थी। घर में रिश्तेदार और परिजन तैयारियों में जुटे थे। फूल, पताके और गाड़ियों की सजावट की बातें चल रही थीं। उसी सुबह वह बाल कटवाने निकला था, लेकिन शाम होते-होते उसकी क्षत-विक्षत लाश रेलवे ट्रैक पर मिली।26 वर्षीय जयप्रकाश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और फेरी लगाकर कपड़े व ड्रम बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी की खुशियों ने पूरे गांव को चहकाया था, लेकिन एक ही पल में सब कुछ बदल गया। गांव में जश्न की जगह अब सन्नाटा पसरा है, और घर में जहां बारात की तैयारी हो रही थी, वहां अब शोकसभा लगी है।राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा कैसे हुआ, लेकिन जयप्रकाश की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें