मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा को पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता: शाहनवाज हुसैन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा को पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली,। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि इस बार उन्हें हार का मुंह देखना ही होगा। ममता बनर्जी को अपनी हार का अंदाजा हो चुका है, इसलिए वो हताशा में आकर ऐसे बयान दिए जा रही हैं, जिसे मौजूदा समय में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी मौजूदा समय में भाषा की मर्यादा भूल रही हैं। वे भाजपा के लोगों को जहन्नुम में जाने की बात बोल रही हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल को ही पूरी तरह से जहन्नुम में बदल दिया है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की हार तय है। इस बार प्रदेश की जनता ने विदा करने का मन बना लिया है।

शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होने जा रही है। हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि इस बार के चुनाव में भाजपा जीतेगी, हम ही लोग छाएंगे और प्रदेश के विकास के लिए काम करते रहेंगे। हम प्रदेश के विकास के काम करने से कोई नहीं रोक सकता है। हमें पूरा विश्वास है कि बीजेपी के शासनकाल में प्रदेश में विकास के कार्य तेज गति से होंगे।

वहीं, उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि इस पार्टी से जुड़े लोग अराजक होते हैं। ये लोग कानून व्यवस्था को भी अपने हाथ में लेने से गुरेज नहीं करते हैं। अपने अराजक कामों को लेकर ही आम आदमी पार्टी के लोग चर्चा में रहते हैं। इसी वजह जब ये लोग सरकार में आते हैं, तो इसी तरह के काम करने पर आमादा हो जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें