मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर खर्च होंगे 47 करोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर खर्च होंगे 47 करोड़

नारनौल। हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने सेवा पर्व के तहत गुरुवार को नारनौल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के 20 स्मारकों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। इनमें नौ स्मारक जिला महेंद्रगढ़ के हैं। मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर लगभग 47 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें राज्य सुरक्षित स्मारक मिर्जा अली जान की बावड़ी, फोर्ट इस्लामपुर, छत्ता राय बालमुकुंद दास, चोर गुंबद, शोभा सरोवर, त्रिपोलिया गेटवे, पीर तुर्कमान, बावड़ी पॉलिटेक्निक व राज्य सुरक्षित स्मारक मुकुंदपुरा बावड़ी शामिल है।उन्होंने बताया कि इसके अलावा कैथल के भाई की बावली के जीर्णोद्धार पर चार करोड़ 46 लाख 46 हजार, जींद के किला जफरगढ़ के जीर्णोद्धार पर पांच करोड़ 52 लाख 72 हजार व सफीदों किला पर छह करोड़ 78 लाख 35 हजार, भिवानी के तोशाम किला के पर पांच करोड़ 43 लाख छह हजार, गुरुग्राम के सोहना में लाल गुंबद पर छह करोड़ 77 लाख 66 हजार, बादशाहपुर बावली में चार करोड़ 25 लाख 58 हजार, फरीदाबाद के रानी की छतरी के जीर्णोद्धार पर एक करोड़ 32 लाख 53 हजार, नूंह के डेहरा मंदिर के जीर्णोद्धार पर पांच करोड़ 32 लाख 30 हजार व तावड़ू के गुंबद परिसर के जीर्णोद्धार पर एक करोड़ 50 लाख, फरुखनगर के शीशमहल के जीर्णोद्धार पर चार करोड़ 54 लाख 30 हजार, पलवल के मानपुर स्थित ऐतिहासिक केसुरिया खेड़ा के जीर्णोद्धार पर दो करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें