मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 10 मार्च को झारखंड के खूंटी में तीन सड़कों का करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

खूंटी। राज्य के खूंटी शहरवासियों की वर्षों पुरानी बाईपास सड़क की मांग पूरी होगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर खूंटीवासियों को 10 मार्च को तीन सौगातें मिलेंगी। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रांची-खूंटी फोर लेन बाईपास रोड, रांची-खूंटी रोड (वर्तमान) का चौड़ीकरण एवं खूंटी-कर्रा-बेड़ो टू लेन सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।रांची-खूंटी फोर लेन बाईपास रोड तुपुदाना (एनएच 20, पुराना 75ई) से कुंडीबर टोली तक बनेगा, जो रांची, खूंटी और चाईबासा जिला को जोड़ेगा। इस रोड के बन जाने से खूंटी में हमेशा जाम और आए दिन सड़क दुर्घटना से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही यात्रा में भी समय कम लगेगा।इस संबंध में अर्जुन मुंडा मुंडा ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों के लिए बड़े अवसर सृजित होंगे। भगवान बिरसा मृग विहार, पंचघाघ और हिरणी जलप्रपात जैसे स्थानीय पर्यटन स्थलों कि जरूरतों को भी पूरा करेगी। आसपास के स्थानों में स्थित कई खनन क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।मुंडा ने कहा कि खूंटी-कर्रा-बेड़ो रोड भी महत्वपूर्ण है। यह रोड खूंटी, रांची और लोहरदगा जिले को जोड़ेगा। लगभग 138 किलोमीटर के इस रोड के बन जाने से भविष्य में प्रस्तावित संबलपुर रांची एक्सप्रेस-वे आर्थिक कॉरिडोर का यह हिस्सा होगा। साथ ही रांची-गुमला (एनएच 23), खूंटी-तोरपा कोलेबिरा (एनएच 143 डी), गुमला-सिमडेगा-राउरकेला (एनएच 143) और रांची-चाईबासा (एनएच 20) से लोगों के लिए अच्छी कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्र में पर्यटन का भी विकास होगा। सोनमेर मंदिर, महामाया मंदिर, साईं मंदिर, लतरातू डैम, घाघारी धाम, नेतरहाट और बेतला जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच पथ बन जायेगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें