मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

परिवार के 08 सदस्यों की मौत से प्रभावित परिजनों को मिला सरकारी योजनाओं का सहारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरदोई,। मल्लावां कस्बे की चुंगी नम्बर दो पर 12 जून को ट्रक से दबकर

हुई 08 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को सहायता

उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी

मंगला प्रसाद सिंह ने विभिन्न विभागों को पात्रता जांच कर परिवार को हर

संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में समाज कल्याण

द्वारा परिवार की वृद्ध सदस्य गुड़िया पत्नी स्व रामपाल (मृतक अवधेश की मां)

को वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र पाया है। अब गुड़िया को प्रतिमाह एक

हजार रुपये पेंशन प्राप्त होगी तथा परिवार को एक आर्थिक सम्बल प्राप्त

होगा।

इसके अतिरिक्त जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से भी

परिवार की जीवित बालिका बिट्टू (मृतक अवधेश की नातिन) को स्पान्सरशिप योजना

से लाभान्वित किया जायेगा। योजना के अंतर्गत बालिका को प्रतिमाह चार हजार

रुपये की धनराशि संरक्षक के संयुक्त खाते में अंतरित की जाएगी। जिलाधिकारी

ने कहा कि प्रशासन कठिन समय में परिवार के साथ है। प्रशासन द्वारा परिवार

को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

उन्होंने

बताया कि उपरोक्त सहायता के अतिरिक्त चूंकि मृतक घर का जीविकोपार्जन करने

वाला सदस्य था। इसलिए परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत रुपये 30

हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। मृतक के परिवार के पास

स्वयं का आवास न होने के कारण संडीला में आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।

उल्लेखनीय

है कि 12 जून को मल्लावां कस्बे की चुंगी नम्बर दो पर एक ओवरलोड ट्रक

बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी पर गिर गया था। हादसे में एक ही

परिवार के आठ सदस्यों की जान चली गयी थी। परिवार में सिर्फ एक बच्ची और

वृद्ध महिला ही बची हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें