मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:02 · नई दिल्ली संस्करण

इमा ब्लैक बेल्ट कराटे ग्रेडिंग में नौ खिलाड़ी सफल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची।

इंटरनेशनल मार्शल (इमा) आर्ट एकेडमी के तत्वावधान में ब्लैक बेल्ट कराटे ग्रेडिंग का आयोजन मंगलवार को किया गया। यह कराटे ग्रेडिंग विशेष रूप से आयोजित किया गया था, जिसमें खिलाड़ियों को सामाजिक दूरी के साथ मास्क पहनकर इस ग्रेडिंग में भाग लेना अनिवार्य था। इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने सभी खिलाड़ियों का ग्रेडिंग लिया, इन्हें इमा के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा ने इनको सहयोग दिया। सुनील किस्पोट्टा ने परिणाम की घोषणा भी की जिसमें ब्लैक बेल्ट प्रथम डान में चार खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट, दूसरे डान में दो खिलाड़ी और ब्लैक बेल्ट तीसरे डान में तीन खिलाड़ियों को सफल घोषित किया गया। किस्पोट्टा ने कहा कि कोविड-19 के कारण हो रही परेशानियों का सामना करते हुए भी इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी ऑनलाइन प्रशिक्षण देते हुए अपने प्रशिक्षण को लगातार बढ़ा रहा है और खिलाड़ियों का ग्रेडिंग भी समय-समय पर ले रहा है ताकि खिलाड़ियों का समय बर्बाद ना हो। उन्होंने बताया कि ग्रेडिंग में सफल होने वाले खिलाड़ियों में ब्लैक बेल्ट त्रिविक्रम रॉय, अंजली कुमारी, अक्षय कुमार, रयान नावशिष टोप्पो शामिल हैं। जबकि ब्लैक बेल्ट दूसरी डान में अरमान प्रयास टोप्पो एवं कुंदन उरांव है। वहीं ब्लैक बेल्ट तीसरी डान में राकेश तिर्की, प्रकृत कुमार सिंह एवं श्वेता हेंब्रम शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें