मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर आवेदन

पलामू।जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के 20 पंचायत समिति सदस्य में से 16 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा को सोमवार को लिखित आवेदन दिया।आवेदन में आरोप लगाया गया कि प्रखंड प्रमुख के द्वारा किसी योजना में 45 प्रतिशत कमीशन मांगा जाता है, जबकि प्रखंड में संचालित योजना की बात की जाए तो सिर्फ अपनी पंचायत पिपरा में लगभग 15 सार्वजनिक कार्य हुए, परंतु शेष पंचायत में कोई भी विकास योजना उनके द्वारा नहीं ली गयी।प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ एक भी बैठक माहवारी नहीं बुलायी गयी। सरकार के निर्देशानुसार माह में एक बार बैठक विकास के लिए नियम संगत होना जरूरी है। आरोप लगाया गया कि प्रखंड में पंचायत समितियों के बगैर लाभुकों से सीधी मोटी रकम प्राप्त करके प्रमुख के द्वारा योजना की स्वीकृति दी जाती है एवं कार्य पूर्ण कर लिया जाता है।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत समितियों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए दिए गए आवेदन को अग्रेत्तर करवाई के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है। वहां से तिथि निर्धारित होने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें