मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची, । झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ राष्ट्रीय

जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने उसके कई ठिकानों

पर छापेमारी की।

पलामू जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के बूढ़मू

स्थित घर और रांची तथा हजारीबाग में बुधवार सुबह करीब पांच बजे एनआईए ने

कार्रवाई की। जांच एजेंसी रांची स्थित बुढ़मू सहित दो ठिकानों के अलावा

हजारीबाग के गिद्दी में भी रेड कर रही है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे

गांव में एनआईए की टीम ने उसके घर में कागजात खंगाले। जेल से गैंग को ऑपरेट

करने वाले गैंगस्टर अमन साहू पर कई गंभीर आरोप हैं। रांची, रामगढ़,

हजारीबाग में रंगदारी के पैसे से कई जगह जमीन खरीदी है। एनआईए सम्पत्ति की

जानकारी लेगी और उसकी जब्ती के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

पलामू जेल में बंद है गैंगस्टर अमन साहू

मतवे

आपराधिक गिरोह चलाने वाले अमन साहू का पैतृक गांव है। अमन साहू वर्तमान

में पलामू जेल में बंद है। उस पर कई गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि वह जेल से

ही अपने गैंग को ऑपरेट करता है। साथ ही व्यापारियों को धमकी देता और

दिलवाता है।

फरवरी में एनआईए ने भागलपुर, पूर्णिया व मधेपुरा के

एक-एक ठिकानों पर छापेमारी में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे शंकर

यादव को भागलपुर से गिरफ्तार किया था। एनआईए ने छानबीन में पाया है कि

भागलपुर का शंकर यादव अपराधी अमन साहू का खास गुर्गा है। वह अमन साहू के

लेवी-रंगदारी के रुपयों को रियल इस्टेट के व्यवसाय में निवेश करता था। उसकी

गिरफ्तारी के साथ-साथ उसके पास से 1.30 करोड़ रुपये भी बरामद किए गए थे।

इंटरनेशनल गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से भी जुड़े हैं अमन साहू के तार

अमन

साहू गिरोह के कनेक्शन गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गिरोह से भी जुड़े हैं।

अमन साहू के गुर्गे झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल और

छत्तीसगढ़ में भी सक्रिय हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस ने

मिलकर उसके गुर्गे को राजस्थान से गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें