मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत पर अगली सुनवाई नौ को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत पर अगली सुनवाई नौ को

रांची। सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में आरोपित रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत पर धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई। ईडी ने अदालत से कागजात दाखिल करने के लिए समय की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।ईडी ने इस संबंध में कांड संख्या 01/2023 दर्ज किया है। जमीन घोटाले की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष,रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपित फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें