मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण के प्रतिबंध से मिली मुक्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण के कारण लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया है। प्रदूषण को देखते हुए हाल ही में कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू किया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है. ये फैसला दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति में सुधार आने के बाद लिया गया है. GRAP-3 की पाबंदियां हटने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध भी हट जाएगा।

कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) द्वारा GRAP-3 की पाबंदिया हटाने के बाद अब रेलवे, मेट्रो सहित सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में निर्माण और धवस्तीकरण की छूट रहेगी। इसके साथ ही बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध भी हट जाएगा और बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल वाहन Delhi-NCR में प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि, अभी भी दिल्ली-एनसीआर में GRAP के पहले और दूसरे चरण के प्रतिबंध लागू रहेंगे।

राजधानी दिल्ली में आज औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. वहीं गाजियाबाद का AQI- 282, गुरुग्राम का AQI - 190, ग्रेटर नोएडा का AQI- 210, फरीदाबाद का AQI- 220, नोएडा का AQI- 204 दर्ज किया गया। फिलहाल 0-50 के बीच AQI अच्छा, 50-100 के बीच AQI संतोषजनक, 101-200 के बीच AQI मीडियम, 201-300 के बीच AQI खराब, 301-400 के बीच AQI बेहद खराब और 401-500 के बीच AQI गंभीर माना जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें