मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

आंग्ल नववर्ष के पहले दिन सैलानियों से गुलजार रहे खूंटी के पर्यटन स्थल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

खूंटी,

1 जनवरी आंग्ल नव वर्ष के पहले दिन सोमवार को खूंटी जिले के सभी

पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे, जबकि धार्मिक स्थलों पर भी

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हिंदुओं ने जहां मंदिरों, देवी मंडपों और

अन्य धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना कर अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत की।

वहीं मसीही विश्वासियों ने गिरजा घरों में प्रार्थना कर अपनी दिनचर्या की

शुरूआत की। जिले के प्रसिद्ध पेरवांघाट जलप्रपात, पंचघाघ जलप्रपात,

सप्तधारा, पाडॅ़पुड़िंग, उलूंग, पेमघाघ जलप्रपात, लटरजंग डैम, लतरातू जलाशय,

पंगुरा जलप्रपात सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर नववर्ष का उत्सव मनानें के

लिए सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पेरवांघाघ, पंचघाध जैसे पिकनिक

स्थलों पर तो भीड़ इस कदर उमड़ पड़ी कि लोगों को खाना बनाने और बैठने के लिए

जगह तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कहीं लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे

थे, तो वहीं पकवानों की सुंगंध आ रही थी। लोगों ने परिवार और मित्रों के

संग नववर्ष का जमकर लुत्फ अठाया।

बाबा आम्रेश्वर धाम सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भींड़

अंग्रेजी

नववर्ष के मौके पर रविवार को राज्य के पसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम, नकटी

मंदिर, बाबा नागेश्वर धाम, बुढ़वा महादेव, नामकुम महादेव मंदिर, सोनमेर माता

मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने

मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने और परिवार की समृद्धि की कामना की।

जरियागढ के नववर्ष उत्सव में शामिल हुए दर्जनों गांवों के लोग

छोटानागपुर

की पुरानी रियासत जरियागढ़ के राजपरिवार द्वारा नववर्ष के मौके पर जरियागड़

के पास कारो नदी के तट पर नववर्ष उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के

दर्जनों गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया औ शाकाहारी और मांसहार व्यंजन का

लुत्फ उठाया। नववर्ष उत्सव के पूर्व जरियागढ़ा और आसपास के ग्रामीणों ने

नृत्य-गीत के साथ राज पविचार के सदस्यों का पांव पछार कर उनका स्वागत किया।

मौके पर राज परिवार के सदस्य लाल विजस नाथ शाहदेव ने कहा कि आसपास

के गांव के लोगों में एकता, सामाजिक सौहार्द्र बना रहे और बड़े-छोटे सभी एक

दूसरे से परिचित हो सके, इसी को ध्यान में रखकर नववर्ष उत्सव का आयोजन

किया गया। लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव ने कहा कि कारो नदी का तट काफी आकर्षक

है। हर दिन लोग यहा लोंग पिकनिक मनाने आते हैं। सरकार और प्रशासन को

चाहिएं कि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करे। मौके पर जरियागढ़

राजपरिवार के अध्यक्ष लाल गुणवेदं नाथ शाहदेव, लाल धर्मेन्द्र नाथ शाहदेव,

लाल रूपेंद्र नाथ शाहदेव लाल ज्योतिंद्र नाथ शाहदेव, लाल ज्योतिंद्र नाथ

शाहदेव (हीरू), लाल उदय नाथ शाहदेव, लाल धीरेन्द्र नाथ शाहदेव, लाल

रूपेंद्र नाथ शाहदेव, लाल प्रेमेन्द्र नाथ शाहदेव, अधिवक्ता अभिषेक भार्गव,

रामकिशोर सिह, गौरव सिंह, अजीत सिंह, गोविंदपुर, मुरेचकेल, लापा,

बिकुवादाग, जोजोदाग, गिड़ूम टिमड़ा, बकसुपुर सहित दर्जनों गांवों के लेाग

मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें