मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

‘मन्नू क्या करेगा’ का नया गाना रिलीज, ‘हमनवा’ में दिखा ललित पंडित का जादू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ के पहले गाने ‘हमनवा’ को निर्माताओं ने जारी कर दिया है। इस खूबसूरत रोमांटिक गाने को मशहूर संगीतकार ललित पंडित ने कंपोज किया है। गायक वरुण जैन की आवाज में यह गाना हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की याद दिलाता है।

ललित पंडित ने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’, ‘पहला नशा’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसे सदाबहार गाने दिए हैं।

‘हमनवा’ में नए कलाकार व्योम और साची बिंद्रा की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है। यह गाना देहरादून की हरी-भरी वादियों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच फिल्माया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

निर्माता शरद मेहरा और क्यूरियस आईज सिनेमा ने इस गाने को इंस्टाग्राम पर लॉन्च करते हुए लिखा, “प्यार को शब्दों की जरूरत नहीं, बस एक धुन काफी है। ‘हमनवा’ आपके दिल का नया गीत है। फिर से प्यार में पड़ने वाला गीत।”

‘मन्नू क्या करेगा’ का निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है और इसमें विनय पाठक, कुमुद मिश्रा और चारु शंकर जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिमालय की खूबसूरत पृष्ठभूमि में बनी इस फिल्म में उत्तराखंड के मनमोहक स्थलों को दिखाया गया है।

नई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'मन्नू क्या करेगा' का फर्स्ट पोस्टर 28 जुलाई को और टीजर 30 जुलाई को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

फिल्म के कुछ गानों के बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

फिल्म निर्माता शरद मेहरा ने बताया कि यह फिल्म युवाओं के प्यार का जश्न है। इसमें यह दिखाया गया है कि लोग अपने प्यार में गलतियां करते हैं, लेकिन उन्हें एक दूसरा मौका भी मिलता है। यह कहानी उन कोशिशों के बारे में है जो किसी खास इंसान के लिए की जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें