मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक मई से लागू होगी पार्किंग की नई व्यवस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के वाहन

पार्किंग एवं आवागमन में बढ़ती परेशानियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन

ने एक मई से वाहन आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्री टर्मिनल भवन के पास जाम को कम करने के लिए

पुराने टर्मिनल बिल्डिंग के सामने 350 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग

स्थान आवंटित किया है।

इस संबंध में एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि

आने वाले समय में एयरपोर्ट पार्किंग शुल्क के लिए एक निर्धारित स्वचालित

व्यवस्था लागू होगी। वहीं अनधिकृत वाहन पार्किंग को रोकने के लिए जिला

प्रशासन के सहयोग से समुचित उपाय किया जायेगा। एक मई से प्रभावी होने वाले

आवागमन एवं पार्किंग व्यवस्था में संशोधन किया गया है। एयरपोर्ट के अंदर

जिस रास्ते से एंट्री होती है, उसका इस्तेमाल अब बाहर जाने के लिए होगा।

वहीं जिस रास्ते से विमान यात्रियों के वाहन निकलते हैं, उससे अब विमान

यात्रियों के वाहन प्रवेश करेंगे। एयरपोर्ट में प्रवेश से निकासी तक निजी

वाहनों के लिए कुल नि:शुल्क समय 10 मिनट होगा, जो पहले 8 मिनट निर्धारित

था। टर्मिनल भवन के सामने पिकअप और ड्रॉप के लिए अधिकतम पांच मिनट का समय

निर्धारित किया गया है तथा यह पांच मिनट भी नि:शुल्क 10 मिनट का ही भाग

होगा।

इस प्रकार होगी पार्किंग शुल्क 10 से 30 मिनट के लिए

कोच/बस/ ट्रक (पिकअप और ड्राॅप के लिए) : 170 रुपये

ऑटो/ एसयूबी/ मिनी बस : 60 रुपये

कॉर्मिशयल कार (जो एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा अधिकृत है) : 20 रुपये

कॉर्मिशयल कार (जो एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा अधिकृत नहीं है) : 92 रुपये

प्रीमियम कार पार्किंग : 75 रुपये

निजी कार/एसयूबी : 30 रुपये

टू व्हीलर : 10 रुपये

अब

चार चक्का वाहन के लिए दो घंटे से अधिक पार्किंग करने पर प्रति घंटा 10

रुपये अधिक लगेगा। वहीं टू व्हीलर के लिए पांच रुपये प्रति घंटा चार्ज

लगेगा। वहीं सात घंटे से लेकर 24 घंटे तक पार्किंग करने पर 300 प्रतिशत 30

मिनट से लेकर 120 मिनट स्लैब का निर्धारित शुल्क लगेगा। एयरपोर्ट के

टर्मिनल बिल्डिंग के सामने तीन लेन होंगे। लेन एक से निकलने वाले निजी

वाहन को 10 मिनट के लिए चार्ज नहीं लगेगा। लेन टू में 10 मिनट से अधिक होने

पर 30 रुपये, लेन थ्री में कॉर्मिशयल वाहनों की पार्किंग के समय के अनुसार

शुल्क लगेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें