मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः रांची और धनबाद के बाद अब बोकारो कोर्ट कॉम्प्लेक्स को उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, चल रही सघन चेकिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः रांची और धनबाद के बाद अब बोकारो कोर्ट कॉम्प्लेक्स को उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, चल रही सघन चेकिंग

रांची। झारखंड में अदालतों और सरकारी परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। राजधानी रांची में सिविल कोर्ट, समाहरणालय, पासपोर्ट ऑफिस को मिली धमकियों के बाद अब बोकारो सिविल कोर्ट परिसर को भी उड़ाने की धमकी ई-मेल पर आई है।

सोमवार को इसकी सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। एहतियातन कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा दिया गया और वहां मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और मुवक्किलों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

पुलिस की कई टीमों को पूरे परिसर में तलाशी अभियान के लिए लगाया गया। बम की आशंका को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। कोर्ट भवन, पार्किंग क्षेत्र, कार्यालयों और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई। परिसर में खड़ी गाड़ियों की भी सघन जांच की गई, जिसके लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया गया।

सुरक्षा कारणों से कुछ समय तक आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इससे पहले 25 फरवरी को धनबाद के सिविल कोर्ट परिसर को भी इसी तरह धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था, जिसमें परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया गया था।

तब पूरे परिसर को खाली कराकर पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने अदालत कक्षों, वकीलों के चैंबर, हाजत और अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन तलाशी ली गई थी।

हालांकि जांच के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रांची सिविल कोर्ट, समाहरणालय, डीसी ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। एक मामले में धमकी देने वाले ने ‘सल्फर नाइट्रेट’ आधारित विस्फोटक इस्तेमाल करने का दावा भी किया था।

लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल को सक्रिय कर दिया है। ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर की तकनीकी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें