मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक ट्रैक्टर भिड़ंत में भतीजे की मौत ,चाचा गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाइक ट्रैक्टर भिड़ंत में भतीजे की मौत ,चाचा गंभीर घायल

जालौन। नदीगांव थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल ट्रैक्टर भिड़ंत में बाइक सवार अधेड़ भतीजे की मौत हो गई व चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।बंगरा कन्हरी नहर रोड पर सोमवार देर रात तेज गति व लापरवाही से चल रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें प्रागीलाल धोबी उम्र लगभग 50 वर्ष व रामगोपाल उम्र लगभग 65 वर्ष निवासीगण ग्राम करही थाना समथर जिला झांसी गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल प्रागीलाल को मृत घोषित कर दिया व रामगोपाल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर किया गया है । बताया जाता है कि मृतक प्रागी लाल एवं घायल रामगोपाल आपस में चाचा भतीजे हैं जिसमें भतीजे की मृत्यु हो गई ।घटना की सूचना पाकर नदीगांव थाना पुलिस उप निरीक्षक सत्यदेव सिंह मय हमराही मौके पर पहुंच गए व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें