मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

न शिक्षा न स्वास्थ्य, न ही बढ़ाया तरक्की के लिए हाथ,ऐसी रही 10 साल की मोदी सरकार:अभय दुबे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वाराणसी,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय दुबे और प्रदेश

कांग्रेस के मीडिया विभाग चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने शुक्रवार को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। दोनों पदाधिकारियों ने

इंडी गठबंधन के वाराणसी प्रत्याशी अजय राय के लहुराबीर महामंडल नगर स्थित

मुख्य चुनाव कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विभिन्न मुद्दों पर

केन्द्र की मोदी सरकार को घेरा। अभय दूबे ने कहा कि 10 साल तक सांसद और

प्रधानमंत्री रहने के बाद वाराणसी को एक भी नया सरकारी अस्पताल नहीं मिला। न

ही इसे एक भी नया जवाहर नवोदय विद्यालय या केन्द्रीय विद्यालय मिला है।

पिछले दशक में, ज़िले की जनसंख्या में अनुमानित रूप से 15-20 प्रतिशत, या 6

लाख नए निवासियों की वृद्धि हुई होगी। जनसंख्या में हुई इस वृद्धि के लिए

आवश्यक नए स्कूल और अतिरिक्त हॉस्पिटल बेड्स कहां हैं? प्रधानमंत्री ने

अपने मतदाताओं की इन बुनियादी ज़रूरतों की उपेक्षा क्यों की है?। उन्होंने

कहा कि हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंगा की सफाई को लेकर भाजपा सरकार

पर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के

वादों की वास्तविकता भी लोग देख रहे हैं। केन्द्र की सरकार ने काशी को

क्योटो बनाने के नाम पर खूब सुर्ख़ियाँ बटोरी । अब हैरत है प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी अब क्योटो का नाम भी नहीं लेते । न शिक्षा न स्वास्थ्य, न ही

बढ़ाया तरक्की के लिए हाथ। ऐसी है 10 साल की मोदी सरकार। दुर्भाग्यपूर्ण

बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी में मनरेगा की मजदूरी 230 से 237

रुपये की अर्थात 7 रूपये मात्र बढ़ाई । जबकि पार्लियामेन्ट्री कमेटी ने उसे

375 रुपये प्रतिदिन करने का कहा था। कांग्रेस पार्टी अपने न्याय पत्र में

400 रुपये प्रतिदिन देने का वादा कर चुकी है। वार्ता में कांग्रेस कमेटी की

मीडिया कोऑर्डिनेटर गरिमा मेहरा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह,

प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह, अभिमन्यू त्यागी, राहुल राजभर, डॉ

नृपेंद्र नारायण सिंह आदि ने भी भागीदारी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें