मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल की नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनीं नीलम मीणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल की नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनीं नीलम मीणा

कोलकाता : निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को 1998 बैच की पश्चिम बंगाल कैडर की आईएएस अधिकारी नीलम मीणा को राज्य का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

नीलम मीणा इससे पहले राज्य के उपभोक्ता मामले विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थीं। उनके पूर्ववर्ती मनोज कुमार अग्रवाल फिलहाल पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हैं।

मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य के नौवें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के बाद मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

इसके बाद राज्य सरकार ने उनके उत्तराधिकारी के चयन के लिए तीन आईएएस अधिकारियों के नाम निर्वाचन आयोग को भेजे थे।

इन तीन नामों में नीलम मीणा सबसे वरिष्ठ अधिकारी थीं। अन्य दो अधिकारियों में 2006 बैच के आईएएस तनमय चक्रवर्ती और 2007 बैच की आईएएस मौमिता गोदारा बसु शामिल थीं। वरिष्ठता के आधार पर मीणा की नियुक्ति पहले से लगभग तय मानी जा रही थी।

निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने सोमवार को मनोज कुमार अग्रवाल को पत्र भेजकर निर्देश दिया कि नीलम मीणा को तत्काल प्रभाव से नई सीईओ का कार्यभार सौंपा जाए। पत्र में एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट भेजने को भी कहा गया है।

मनोज कुमार अग्रवाल, जो 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, मार्च 2025 में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए थे। इससे पहले वह ममता बनर्जी सरकार में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, वन और आपदा प्रबंधन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे।

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर तत्कालीन मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर दुश्यंत नारियाला को नियुक्त किया गया था।

बाद में नई सरकार के गठन के बाद नारियाला को दिल्ली स्थित पश्चिम बंगाल भवन में रेजिडेंट कमिश्नर बनाया गया और उनकी जगह मनोज कुमार अग्रवाल को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

--आईएएनएस

डीएससी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें