मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में एनडीए की नौ और पांच पर इंडी गठबंधन की जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची,। लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। झारखंड

की 14 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। पिछले चुनाव में 11

सीट जीतने वाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। आजसू ने गिरिडीह में

दूसरी बार चुनाव जीता। एनडीए से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने

अपनी जमीन बचा ली। भाजपा राज्य की सभी पांच आदिवासी सुरक्षित सीट हार गई

है।

कालीचरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों से दी अर्जुन मुडा को कड़ी शिकस्त

राज्य

की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री

अर्जुन मुंडा को बड़ी हार हुई। कांग्रेस के कालीचरणन मुंडा को 511647 वोट

मिले, जबकि भाजपा के अर्जुन मुंडा को 361972 मतों से संतोष करना पड़ा।

अर्जुन मुंडा को कालीचरण मुंडा ने 2,20,959 मतों से हराया।

सीता सोरेन हारीं, नहीं भेद पाईं झामुमो का किला

झामुमो

छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन

दुमका सीट से मैदान में थीं। उन्हें झामुमो के नलिन सोरेन ने 22,527 वोटों

से हरा दिया। सीता सोरेन को 354936 वोट मिले जबकि नलिन सोरेन को 367992 वोट

मिले।

सिंहभूम से कांग्रेस की सांसद रहीं गीता कोड़ा पाला बदल

भाजपा से चुनाव लड़ीं। इस सीट पर झामुमो की जोबा माझी ने गीता कोड़ा को

1,68,402 वोटों से हराया। राजमहल से झामुमो के विजय हांसदा ने हैट्रिक

लगाई है। विजय हांसदा ने भाजपा के ताला मरांडी को 1,78,264 मतों से हराया।

लोहरदगा से कांग्रेस के सुखदेव भगत ने भाजपा के समीर उरांव को 1,39,138

वोटों से हराया। झामुमो के बागी चमरा लिंडा लोहरदगा में फैक्टर नहीं बन

पाए।

निशिकांत दुबे ने बाजी मारी

गोड्डा सीट पर निशिकांत

दुबे को कुल 6,93,140 वोट मिले। वहीं प्रदीप यादव को 5,91,327 मिले हैं।

दोनों के बीच काफी कड़ा मुकाबला चला। दोनों ही बीच-बीच में आगे और पीछे

होते रहे, लेकिन अंत में निशिकांत दुबे ने बाजी मार ली। भाजपा ने पलामू,

चतरा, कोडरमा, जमशेदपुर और हजारीबाग में बड़ी जीत हासिल की है। पलामू में

वीडी राम 2,88,807 वोटों से तीसरी बार चुनाव जीते हैं। जमशेदपुर से

विद्युतवरण महतो ने भी झामुमो के समीर मोहंती को 2,59,782 वोटों से हराकर

तीसरी बार सांसद बने। कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी ने भी माले विधायक और

इंडी गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह को 3,77,014 वोटों से हराया।

हजारीबाग

में भी जेपी पटेल को मनीष जायसवाल ने 2,76,686 मतों से हराया। धनबाद में

ढुलू महतो ने 3,31,583 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को हराया।

रांची में संजय सेठ को 6,58,975 और यशस्विनी सहाय को 5,37,646 वोट मिले।

संजय सेठ ने एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। चतरा से

भाजपा के कालीचरण ने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी को दो लाख से ज्यादा मतों

से हराया।

उपचुनावः गिरिडीह के गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव में इंडी

गठबंधन से झामुमो की प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी

कल्पना सोरेन ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीति में धमाकेदार एंट्री की है।

उन्होंने एनडीए के दिलीप कुमार वर्मा को 27,1,49 मतों से मात दी। कल्पना

को 1,09,827 मत मिले, जबकि दिलीप को 82,678 मत हासिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें