मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सली बताकर पुलिस जवान और उनके भाई के घर में भीषण डकैती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र सिंगरा के बजराहा में पुलिस जवान और उनके भाई के घर में भीषण डकैती हो गई। हथियार के बल पर 12 से 15 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। डकैत खुद को नक्सली बता रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद एवं सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। घटना गुरुवार रात के 12 बजे के करीब की है। पुलिस जवान संदीप राम के घर में डकैत लकड़ी की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े थे उसके बाद पूरे परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और घर में रखे जेवरात और नगद को लूट लिया।डकैतों ने संदीप राम के पिता को बंधक बनाया। बंधक बनाने के बाद डकैत पिता के माध्यम से संदीप के बड़े भाई का घर खुलवाया और लूटपाट की। संदीप राम के बड़े भाई लालसू राम ने शुक्रवार को बताया कि घर खुलवाने के बाद उन्हें हथियार के बल पर बंधक बना लिया गया था। डकैतों ने उनके हाथ पैर बांध दिए और घर के कमरे में बंद कर दिया था। बाद में डकैती उनके घर से नगद और जेवरात लेकर चले गए। डकैती घटना को अंजाम देने वाले खुद को नक्सली बता रहे है।सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि दो घरों में डकैती की घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और डकैतों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। लुट गई संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें