मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलियों ने दो वाहनों में लगाई आग, इलाके में दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नक्सलियों ने दो वाहनों में लगाई आग, इलाके में दहशत

चतरा। चतरा जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए दो वाहनों में आग लगा दी।

यह घटना लावालौंग थाना क्षेत्र में हुई है। नक्सलियों की उपस्थिति से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जनकारी के अनुसार बुधवार रात लावालौंग थाना क्षेत्र के लेम्बोडीह विशनपुर गांव में माओवादियों का एक दस्ता सतन गंझु का घर पहुंच कर उसे खोज रहे थे। नहीं मिलने पर घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर और सवारी वाहन को आग लगा दिया है। नक्सलियों ने सतन के घर में ताला भी लगा दिया। आग लगाने के बाद भाकपा माओवादी जिंदाबाद और लाल सलाम के नारे भी लगाये। घटना से आसपास के ग्रामीण रात भर दहशत में रहे।

सूत्रों के अनुसार भाकपा माओवादी के टॉप कमांडर मनोहर गंझू के दस्ते

ने घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार को अहले सुबह जानकारी मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल और लावालौंग पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आसपास धरपकड़ के लिए अभियान चलाया।

लावालौंग कभी नक्सली संगठन टीपीसी का गढ़ माना जाता था और इस संगठन का यह ब्लॉक अभेद किला भी रहा है। ऐसे में कई टॉप कमांडर और संरक्षकों पर पुलिसिया कार्रवाई के बाद संगठन कमजोर हुआ। अब भाकपा माओवादी इस क्षेत्र में वर्चस्व और हुकूमत बनाने के लिए दशहत फैलाने की फिराक में हैं।

चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि आगजनी की घटना हुई है ।पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें