मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोहरदगा में नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी कई मशीनों में आग लगाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोहरदगा,

21 दिसंबर प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ

इंडिया के नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी कई मशीनों में आग लगा दी।

घटना को लेकर जिला पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

आगजनी की घटना

बुधवार देर रात जिले के कैरो थाना क्षेत्र में हुई है। यहां नंदिनी नहर के

मरम्मत कार्य लगी मशीनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना को

अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गये। पुलिस घटना में शामिल

नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

बताया जाता है कि

इस घटना से निर्माण कार्य एजेंसी को करोड़ों का नुकसान हुआ है। लगभग 40

करोड़ की लागत से इस नहर की मरम्मत का कार्य चल रहा है। पीएलएफआई के एरिया

कमांडर कृष्ण यादव के दस्ते द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की बात कही जा

रही है। कुछ समय पहले नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी एजेंसी को लेवी

के लिए धमकी दी थी।

लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने घटना की पुष्टि

करते हुए कहा कि उग्रवादियों की धरपकड़ को लेकर अभियान तेज कर दिया गया

है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें