मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने मोबाइल टावर फूंका, तीन दिनों में ऐसी दूसरी वारदात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने मोबाइल टावर फूंका, तीन दिनों में ऐसी दूसरी वारदात

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने एयरटेल कंपनी के एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया।

पिछले तीन दिनों के भीतर जिले में इस तरह की यह दूसरी वारदात है। मोबाइल टावर पूरी तरह नष्ट हो गया है और इस वजह से जिले के बड़े इलाके में संचार सेवा ठप हो गई है।

वारदात सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है।

बताया गया कि छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में आधी रात के बाद करीब कई हथियारबंद नक्सली पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को चेतावनी दी कि वे घरों से बाहर न निकलें। इसके बाद उन्होंने टावर परिसर में रखे बैटरी और पैनल उपकरणों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में टावर धधक उठा और देर रात तक विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रहीं।

नक्सली लगभग डेढ़ घंटे तक गांव में डटे रहे और मौके पर कई पोस्टर व पर्चे छोड़ गए।

इनमें उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अपने साथियों की मौत का बदला लेने की धमकी दी है। घटना स्थल छोटानागरा थाना और सुरक्षा कैंप से कुछ किलोमीटर दूर है। पुलिस मंगलवार को सुबह नौ बजे यहां पहुंची। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। टावर जल जाने से बहदा और आसपास के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया है।

इसके पहले 11-12 अक्टूबर की दरमियानी रात भी नक्सलियों ने जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था।

वहीं, 10 अक्टूबर को सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए चार आईईडी विस्फोटों में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद हो गए थे और दो अधिकारी घायल हुए थे।

हाल के महीनों में नक्सली मुठभेड़ों में कई साथियों के मारे जाने से बौखलाए हुए हैं और इसी के विरोध में उन्होंने 8 से 14 अक्टूबर तक ‘प्रतिशोध सप्ताह’ का ऐलान किया है। नक्सलियों ने 15 अक्टूबर को पांच राज्यों झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में बंद बुलाया है और बड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें