मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों की पोस्टरबाजी, लिखा-खून का बदला खून

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिमी सिंहभूम। कोल्हान बंद से पूर्व पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की है। माओवादियों ने मंगलवार को चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के रंगामाटी क्षेत्र में पोस्टर और बैनर लगाया है। आज सुबह जब लोग घरों से निकले तो देखा कि भाकपा माओवादी नक्सलियों का पोस्टर और बैनर लगा हुआ था।पोस्टर में नक्सलियों ने लिखा है, कोल्हान सारंडा लिपुंगा के शहीद वीरांगनाओं को शत-शत लाल सलाम। मार का बदला मार है। खून का बदला खून। इसमें निवेदक में दक्षिण जोनल कमेटी भाकपा माओवादी है। पोस्टर से साफ है कि नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान का विरोध किया है। यह पोस्टर-बैनर नक्सलियों ने चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के रंगामाटी हाट बाजार और प्राथमिक विद्यालय जेनाबेड़ा के पास लगाया है।उल्लेखनीय है कि सुरक्षाबलों के जवान कोल्हान और सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इस अभियान से नक्सली घटनाओं पर लगाम लगा है। हाल ही में सुरक्षा बलों के जवानों को नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली थी। मुठभेड़ में पुलिस ने छह नक्सलियों को मार गिराया था। इस वजह से भाकपा माओवादी नक्सलियों ने 10 जुलाई को कोल्हान प्रमंडल में बंद का अह्वान किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें