मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो में मुठभेड़ के बाद जंगल की ओर भागे नक्सली, सर्च अभियान जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बोकारो। जिले के बेरमो अनुमंडल के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चुट्टे पंचायत के गिंधौनीय जंगल के चैयताड़ और दंडरा के बीच मंगलवार सुबह नक्सलियों और पुलिस सीआरपीएफ और जगुआर के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। हालांकि, मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल का फायदा उठा कर भाग खड़े हुए लेकिन नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके में गहन सर्च अभियान चला रही है।

यह मुठभेड़ एरिया कमांडर कुंवर मांझी और जोनल कमांडर बिरसेन उर्फ काना उर्फ चंचल दा के दस्ते और पुलिस बलों के बीच हुई। जंगल के रास्ते में 12 से 14 हथियारबंद नक्सली थे। इस संबंध में बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि जोनल कमांडर बिरसेन के दस्ते के जंगल में होने की सूचना मिली थी। इस सर्च अभियान में सीआरपीएफ, जिला पुलिस एवं झारखंड जगुआर की टीम शामिल थी। इसी दौरान सुबह आमना-सामना हुआ और दोनों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पूरी फोर्स का सर्च अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि कितने राउंड गोली चली है, क्या बरामद हुआ है अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्योंकि, पूरी टीम सर्च अभियान में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि बोकारो जिले से नक्सलियों के पांव पूरी तरह से उखड़ चुके हैं। जिले में नक्सलियों की पकड़ कमजोर हो गई है। हताशा में नक्सली अब इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पुलिस के साथ मुठभेड़ कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें